डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में सूची गांव के पास गुरुवार रात बाइक सवार दो युवक बेकाबू कार से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
प्रतापगढ़ जिले के भटनी गांव निवासी प्रमोद कुमार (30) और अमित कुमार (29) गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर सूची की तरफ से घर जा रहे थे। तभी सलोन-रायबरेली मार्ग पर सूची गांव के पास दोनों बाइक सवार युवक कार से टकरा गए।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रमोद कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से घरवालों में कोहराम मच गया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल है।