फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों में अवैध रूप से खड़े मिले 35 ट्रकों का चालान, जुर्माना ठोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ढाबों पर ओवरलोड ट्रक खड़े मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह व यात्रीकर अधिकारी अवध राज गुप्ता ने जिले के हाईवे के किनारे ढाबों पर चेकिंग करके 35 ट्रकों का चालान कर दिया। ट्रक मालिकों को जुर्माना जमा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री का आदेश है कि ढाबे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को एआरटीओ ने रायबरेली से लेकर गेगासों तक व सेमरी चौराहा तक सभी ढाबों पर चेकिंग करके खड़े मिले ट्रकों का चालान कर दिया।
इसके अलावा यात्री कर अधिकारी ने लखनऊ प्रयागराज, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित ढाबों पर चेकिंग करके मनमाने तरीके से खड़े 35 ट्रकों का चालान किया। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें