फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपहिया वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बरस गांव के निकट शुक्रवार को चौराहे पर मिठाई खरीदने आए दो बाइक सवार युवकों को एक चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शिवा का पुरवा मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी लल्लन कुमार (26) अपने ननिहाल मतुवा का पुरवा आया था। वहीं से वह अपने एक रिश्तेदार मनोज के साथ बाइक पर सवार होकर बरस चौराहे पर मिठाई खरीदने गया था, जहां एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने लल्लन को मृत घोषित कर दिया। मनोज का इलाज किया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें