फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से बाइक के उड़े परखचे, बाल-बाल बचा सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। धोबहा गांव के पास शनिवार को एक बाइक रेलवे क्रॉसिंग में फंस गई। जब तक बाइक सवार उसे निकाल पाता, तब तक ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे की वजह से ट्रेन करीब 15 मिनट तक वहीं पर खड़ी रही। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
रायबरेली-ऊंचाहार रेलखंड पर धोबहा गांव के पास मानव रहित क्रॉसिंग है। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक रेलवे ट्रैक में फंस गई। युवक ने बाइक निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसी दौरान ट्रैक पर प्रयागराज से लखनऊ की ओर से जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस आ गई। यह देख बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। बाइक में टक्कर मारते हुए ट्रेन आगे निकल गई।
विज्ञापन

हालांकि कुछ दूरी पर जाकर चालक ने ट्रेन रोक दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग बाइक सवार रतीश निवासी करौती को खेोजते रहे, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस और जीआरपी भी मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर कौशलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे के बाद ट्रेन रुकी थी। बाइक सवार का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें