फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बचाने में बेकाबू कार खाईं में घुसी, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
गड्ढे में घुसी कार और लगा लोगों का मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार बच्चों को बचाने में अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इससे अफरातफरी मच गई। कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी मनोज कुमार (25) और रोहित निवासी सोहावल कार से लालगंज में किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ के पास अचानक मार्ग पर दो बच्चे आ गए।
बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों का मजमा लग गया। कई घंटे बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें