फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे अमिलिहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव के पास बेकाबू वाहन की टक्कर से राजगीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी रतई (45) राजगीर था। मंगलवार सुबह वह काम करने बहेरवा जा रहा था, तभी ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर गांव के पास बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर से राजगीर की मौत हुई है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें