फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बेटी की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के थाना बिहार क्षेत्र के गांव उसरहा बेहटा गांव निवासी ओम प्रकाश अपनी बेटी राखी (12) को लेकर अपनी रिश्तेदारी पड़ेरा गांव जा रहा था। अंचलेश्वर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरचंदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई। राखी की मौत की जानकारी घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें