हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के ओई गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ में युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ओई गांव निवासी राम लखन उर्फ लाला (30) का शव गांव के पास प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीवाल के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं राम लखन काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
लोगों की मानें तो बीमारी से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक लाला अकेला रहता था और बीमार भी था। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।