फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड़ पर भिड़ी कारें, छह लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार को दो कारों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार नहर में जा घुसी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से निकले पश्चिम गांव बाईपास मोड़ पर लखनऊ की ओर से आ रही कार मुड़ रही थी, तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार उससे टकरा गई।
रफ्तार अधिक होने के कारण रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार दूसरे वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। इस कार में सवार प्रयागराज के बरियापुर हंडिया निवासी राजपति (75), रोली (20), शैलेंद्र (45), महराष्ट्र के अहमद नगर भीष्टबाग निवासी सरिता (40), प्रयागराज के झूसी निवासी राजेश (40), प्रयागराज के सेवइत सोरांव निवासी सुषमा (52) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सरिता, राजपति और राजेश की हालत नाजुक है, जिससे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी कार में सवार लोग बच गए, जबकि वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
दुर्घटनाओं में घायल हुए बाइक सवार चार लोग
खीरों/फुरसतगंज। हादसों में चार बाइक सवार घायल हो गए। खीरों थान क्षेत्र में अतरहर मार्ग पर शनिवार को देर शाम आधार खेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार लोधी अपने घर बाइक से लौट रहा था।
जैसे ही खजुरिहा बांध के पास पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि परिवारीजनों को बुलाया गया तो वे घायल को जिला अस्पताल ले गए।
उधर, फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पीढ़ी-भदेहरा मार्ग पर नाले के पास दो बाइकें भिड़ गईं, जिससे भदेहरा निवासी सुरेश वर्मा व अमरेश कुमार, महराजगंज निवासी किरसन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अमरनाथ पांडेय ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सुरेश और किरसन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें