फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 57 दुकानों पर छापा, 10 के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कृषि विभाग की टीमों ने रविवार को उर्वरक की 57 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खाद के 10 नमूने भरे गए। अनियमितता मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश, उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने लालगंज, सलोन और सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए छापामारी की जा रही है। मनमाने ढंग से खाद बिक्री की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें