फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बीडीसी प्रत्याशी की मौत, साथी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात डीसीएम की टक्कर से घायल बीडीसी प्रत्याशी की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्याशी की मौत के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्याशी की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के बदावर गांव निवासी कन्हैया लाल उर्फ ननकऊ (35) इस बार बीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ा था। मंगलवार देर शाम हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खंभनखेड़ा गांव के रहने वाले ज्ञानी के साथ साइकिल से दहिगवां से कुंभी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

कुंभी बार्डर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया।
कन्हैयालाल की हालत ज्यादा नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं ज्ञानी का सीएचसी में इलाज किया गया।
घायल ज्ञानी ने बताया कि सड़क पर पड़े बासों को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आज्ञत डीसीएम के चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पत्नी की मांग सूनी, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शिवगढ़। कन्हैया लाल की मौत से मां राजरानी समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी उमा की मांग सूनी नहीं हो गई। वहीं बेटी पूजा (18), कंचन (12), काजल (10), अंशिका (3), बेटे राजकुमार (9) के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें