फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर ट्रैक से गुजर रहा था युवक, नहीं सुन सका आवाज, ट्रेन की चपेट में आकर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेल ट्रैक पार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कानों में ईयरफोन लगा होने की वजह से उसे गाड़ी आने की आवाज नहीं सुनाई पड़ी और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज निखिलेश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी गोलू (25) सिविल लाइंस में बाइक रिपेयरिंग करता था। बताते हैं कि गुरुवार सुबह गोलू दुकान पर आया था। किसी काम के सिलसिले में वह साइकिल से कहीं जा रहा था।
इस दौरान वह ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। सिमहैंस हॉस्पिटल के पास रेल पटरी पार करते समय गोलू ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि मृतक गोलू ईयरफोन लगाए हुए था।
विज्ञापन

गाना सुनने के दौरान उसे ट्रेन आने का पता नहीं चल सका। बताया कि घटनास्थल के पास में ही खड़ी महिलाओं ने ट्रेन के नजदीक आने पर उसे कई बार आवाज दी लेकिन वह सुन नहीं पाया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें