फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घरों की तीन लाख की गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर बुझाई लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र में बल्दी सिंह का पुरवा मजरे सैदनपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से दो घरों की करीब तीन लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

राधेश्याम सिंह और बलराम के घरों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें बेकाबू हो गईं। इससे पहले लोग नलकूप चलवाकर आग पर काबू पाते, दोनों घरों से नकदी, जेवरात, कपडे़ समेत तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
दोनों के घरों से एक-एक बाइक भी जली। पूर्व प्रधान शेर बहादुर सिंह ने बताया कि आग से दोनों घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें