लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सरेनी रोड स्थित शाहपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ये सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
सरायकुर्मी गांव निवासी महिलाएं व बच्चे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बाल्हेश्वर मंदिर जा रहे थे। तभी शाहपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक पिकअप लोडर से बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 16 लोग घायल हो गए।
घायलों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। गांव निवासी नंदिनी (13), सेजल (6), काजल (8), आंचल (9), शिवानी (13), शिवा (7), हेमा (13), ओम (6), बबली पत्नी रामनरेश (25), रूबी पुत्री रामनरेश (7), लक्ष्मी पुत्री राम किशुन (7), गीता पत्नी रामकिशन (35), रामावती पत्नी शिव बरन (50), नीलम पत्नी राजू (35), राजकुमारी पत्नी महावीर (35), महिमा पुत्री महावीर (8), राजकली पत्नी शिव कुमार (42), संगीता पत्नी बीरेंद्र (38), प्रदीप कुमार पुत्र गुरु प्रसाद (20) घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।