फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आ रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। मायके से ससुराल आ रही बाइक सवार वृद्धा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के बोझी मजरे सराय मानिक निवासी प्राणपति (65) पत्नी शिवमंगल तीन दिन पूर्व अपने मायके शेरनाथपुर मजरे गोपालपुर गई थी। गुरुवार को अपने भतीजे के साथ वह बाइक से घर लौट रही थी।
परशदेपुर-डीह मार्ग पर पूरे सधई मिश्र मजरे बरुआ गांव के पास अचानक बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा को परिवारीजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें