फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मासूम बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कंशमीरा गांव में बुधवार सुबह गांव के राममिलन की बेटी आंचल (5) घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सीमेंट, मौरंग से लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आंचल की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने चालक राजेश कुमार निवासी रुद्रनगर महराजगंज को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिता राममिलन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें