फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी का पल्लू टै्रक्टर में जाकर फंसा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को साड़ी का पल्लू ट्रैक्टर के बोनट में फंसने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जा रही थी। बाइक पर सवार उसका मासूम बेटा और भाई बाल-बाल बच गए। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

होसेंपुर मजरे गौरी सतांव निवासी शिवबक्श पासवान की बेटी ममता (33) की शादी डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिचला का पुरवा गांव में हुई है। चचेरे भाई सूर्यकुमार की शादी में शामिल होने के लिए ममता गुरुवार की सुबह अपने छोटे भाई मुकेश और चार वर्षीय बेटे आदर्श के साथ बाइक से मायके जा रही थी। मिश्रखेड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ममता की साड़ी का पल्लू उड़कर ट्रैक्टर के बोनट में जा फंसा।
इससे ममता बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। हादसे में वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बेटा और भाई हादसे में बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। थानेदार कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें