फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में शुक्रवार की रात हाईवे स्थित बाईपास पर खड़े ट्रक में एक बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे मुंशीगंज चौकी इंचार्ज ने पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की जानकारी घर पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में परिवारीजनों का मजमा लगा रहा।
शहर क्षेत्र के धमसी राय का पुरवा निवासी सुरेश (50) समेत तीन लोग एक ही बाइक से मुंशीगंज से जगतपुर की तरफ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्र्ीय राजमार्ग स्थित दरियापुर स्थित बाईपास के पास खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों के साथ ही मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी मौैके पर पहुंचे। पुुलिस ने बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला औैर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुरेश और उसके भतीजे दुर्गेश (28) की मौत हो गई। वहीं मृतक दुर्गेश के साले शिवा (21) थरुई थाना मिल एरिया की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार को जिला अस्पताल से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल में परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा रहा।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रिपलिंग के चलते गाड़ी संभल नहीं पाई और बाइक ट्रक के अंदर जा घुसी।
इसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। ये सभी किसी काम के सिलसिले में मुंशीगंज से जगतपुर की तरफ जा रहे थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें