फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुंबई गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 26 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के शीतला की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली। खैराहनी पहाड़गंज निवासी शीतला (26) की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम शव गांव आएगा। युवक की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है। पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिता रामपाल के मुताबिक अलीगंज डिहवा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति तीन माह पहले बेटे को मुंबई ले गया था। बेटा मुंबई में एक होटल में काम करता था। छह दिन पहले बेटे से बात हुई थी और उसे घर आने की बात कही थी। इस पर बेटे ने कहा था कि अगर जिंदा रहूंगा, तब वापस आऊंगा, मर जाऊंगा तो कैसे वापस आऊंगा। इसके बाद बेटे का फोन कट गया था। बेटे से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई थी।

रामपाल ने बताया कि बीते 21 सितंबर को सूचना मिली कि बेटा होटल से कहीं चला गया है। अपना आधार कार्ड और सारे कपड़े होटल में ही छोड़ गया है। बुधवार सुबह सूचना दी गई कि बेटे की डूबकर मौत हो गई है। पत्नी सुमित्रा का आरोप है कि पति को मुंबई ले जाने वाले व्यक्ति ने ही हत्या की है। बेटे की मौत से मां मुन्नी के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें