फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों पर पथराव कर रहे युवक को डंडे से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को डंडे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

घरवालों पर कर रहा था पथराव, बहन ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार
सरेनी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में वारदात से मचा हड़कंप
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में भाई-बहन का रिश्ता कलंकित हो गया। घरवालों पर पथराव कर रहे भाई को बहन ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया।
थानेदार के अनुसार आरोपी बहन की शादी हो गई है, लेकिन वह ससुराल के बजाय मायके में ही रहती है। इससे भाई खफा रहता था। इसी को लेकर झगड़ा होता था। दौलतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र भोलानाथ रविवार देर शाम भोजपुर बाजार से घर लौटा। बताते हैं कि अकारण ही परिवारीजनों को गालियां देने लगा। मना करने पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव में उसका पिता घायल हो गया। इस पर बहन राजवती ने दरवाजे पर पड़े डंडे को उठाकर उसके सिर पर मार दिया। इससे कमलेश कुमार घायल होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। आनन-फानन परिवारीजन घायल कमलेश को सीएचसी ले गए।
जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानेदार का कहना है कि बहन ने डंडे से पीटकर भाई की हत्या की है। आरोपी बहन की शादी हो चुकी है। वह ससुराल के बजाय मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

इसको लेकर भाई और बहन में मतभेद था। इसको लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी श्रीकांती तहरीर पर पुलिस ने बहन राजवती के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें