फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख कीमत की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार लाख कीमत की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मिल एरिया पुलिस ने दबोचा, फरार आरोपी की तलाश शुरू
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस ने साढ़े चार लाख कीमत की अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस की मानें तो पकड़े गए लोग होली पर सरकारी ठेके की शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहे थे।
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

सूूचना पर थानेदार ने टीम के साथ छापा मारकर अवैध अंग्रेजी शराब की 1585 बोतलें बरामद की। थानेदार ने बताया कि यह लोग होली पर गौरीगंज के पास सरकारी ठेके की शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहे थे।
विज्ञापन

बरामद की गई अवैध शराब की कीमत साढ़े चार लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी मनोज कुमार और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के तुराम कोडरा गांव निवासी चंद्रपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गौरीगंज हरदासपुर का रहने वाला राजू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें