फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुंबई से लौटे युवक ने दुकान से खरीदा पेड़ा, खाते ही बीमार

Wed, 16 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने खराब पेड़ा लेकर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई से रविवार को लौटे युवक ने शहर के रतापुर स्थित एक होटल से लालपेड़ा खरीदा, जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने रात में सीएचसी अमावां ले जाकर उसका इलाज कराया। मंगलवार को पीड़ित युवक पेड़ा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उसने पेड़े में फफूंदी लगे होने का आरोप लगाया। डीएम के आदेश पर नरेश स्वीट्स रतापुर से लालपेड़ा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में मिल एरिया थाना क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि बीती 13 अप्रैल को वह मुंबई से आए थे। रतापुर स्थित नरेश स्वीट्स से लाल पेड़े के आधा-आधा किलो के सात पैकेट लेकर 1685 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। रात में घर पहुंचने पर एक पैकेट से पेड़ा निकालकर खाया था।

इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। इस पर उन्हें अमावां सीएचसी में इलाज कराना पड़ा। शिकायत पर डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने रतापुर स्थित नरेश स्वीट्स पहुंचकर लालपेड़ा का नमूना भरा। अभिहित अधिकारी सीआर प्रजापति का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें