फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार व डायरिया की चपेट में आए 16 रोगी, भर्ती

Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और डायरिया की चपेट में आए 16 मरीजों का इलाज शुरू किया गया। उधर, सुबह से ही ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी, दवा व परचा काउंटरों के साथ ही पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी आ रहे मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मंगलवार को बुखार व डायरिया की चपेट में आने के बाद आयशा (31), शौर्य (4), मुन्ना (65), सरस्वती (53), आरती (55), अंकुश (54), आलोक (22), कृष्णा (11) व रेहाना (22) समेत 16 से मरीजों को भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मौसम गर्म हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में लोग खानपान पर ध्यान दें। समस्या होने पर अस्पताल आकर इलाज कराएं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं और जांच की भी सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें