फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बबुरिहा का पुरवा मजरे बंकागढ़ में युवक की मौत के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बबुरिहा का पुरवा मजरे बंकागढ़ गांव निवासी दीपक (20) का शव बुधवार सुबह घर के पास पड़ा मिला। गले में कपड़े का फंदा बंधा था, जबकि शव के ऊपर मोबाइल व 100 रुपये रखे थे। युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन किया और पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में युवती के पिता पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


पिता लाल बहादुर के मुताबिक वह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बेटा दीपक हरियाणा में जूता फैक्टरी में नौकरी करता था। पांच दिन पहले ही दीपक हरियाणा गया था। सोमवार रात दीपक ने फोन करके घर लौटने की बात कही थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे बेटे ने फोन पर सूचना दी कि हम बछरावां कस्बे पहुंच गए हैं। इस पर बेटे को घर जाने की बात कही थी। बुधवार सुबह उनकी पत्नी श्रीमती ने घर का दरवाजा खोला तो बेटे का शव पड़ा था। बेटे की मौत की सूचना पर वह भी लखनऊ से गांव पहुंचे।

उधर, दीपक का शव मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए। पुलिस को शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। पिता का आरोप है कि बेटे का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता ने बेटे को दिल्ली से गांव बुलाकर हत्या किए जाने की धमकी दी थी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। करीब महज 20 मिनट परिजनों का विरोध प्रदर्शन चला।
विज्ञापन


थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
दीपक की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। मां श्रीमती और पिता लाल बहादुर रो-रोकर बेहाल हैं। गमगीन मां की जुबां से यही शब्द निकल रहे हैं कि उनका बेटा उनसे दूर नहीं जा सकता। यह सब कैसे हो गया। पिता को भी यकीन नहीं हो रहा है कि दीपक अब उनके बीच में नहीं रहा। परिवार में दीपक सबसे बड़े थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। दो अन्य छोटे भाई कुलदीप (15), अमन (8) और बहन ज्योति (17) हैं। सभी भाई की मौत से गमगीन हैं।

घर के दरवाजे पर युवक का शव मिला था। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई होगी। फिलहाल घटना के हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, सीओ महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें