रायबरेली। इन दिनों जैन समाज के बीच भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पर्युषण पर्व में सातवें दिन बुधवार को हुए भव्य आयोजन में पूरा समुदाय उत्साह से सराबोर दिखा। जैन समाज के डॉ. मोहित जैन और आशीष जैन ने विधि-विधान से शांतिधारा का अनुष्ठान किया। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान अनिल जैन ने उत्तम तप धर्म पर अपने प्रभावी प्रवचन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व हमें आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। तप और त्याग ही हमें सच्ची शांति और मोक्ष की ओर ले जाते हैं। धर्म सभा में अध्यापक अजय जैन ने भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि समाज में भक्ति का माहौल लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह दीपकों से भक्तांबर पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। यह आयोजन समाज में एकता और भक्ति की मिसाल पेश करेगा। इस मौके पर हेमंदर जैन, जुगमंधर जैन, अशोक जैन, दीपचंद जैन, रमेश चंद जैन, हितेश जैन, अरिहंत जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, रजनी जैन, शालिनी जैन आदि उपस्थित रहीं।