फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत

Thu, 26 Feb 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
परशदेपुर क्षेत्र में घटना स्थल जहां गिरकर बाइक सवार की हुई मौत।
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बुधवार दोपहर दीपक वर्मा (35) की मौत हो गई। हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से हादसा हुआ है। पटरी की खोदाई के बाद बैरिकेडिंग करा दी गई होती तो युवक की जान ना जाती। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सलोन-जायस रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए पटरी की खोदाई कर दी गई है। पटरी के किनारे बैरिकेडिंग कराने के बजाय बालू भरी मिट्टी लगाकर मामले की इतिश्री कर ली गई। डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी दीपक वर्मा दोपहर 12 बजे बाइक से परशदेपुर जा रहे थे। सलोन-जायस सडक़ पर रामबाग के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में पलट गई। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक हेलमेट नहीं लगा रखा था। सड़क की पटरी की खोदाई के बाद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन


डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, एनएच के एक्सईएन विकास सिंह का कहना है कि बाइक सवार स्वयं की लापरवाही से गिरा था। सुरक्षा के मद्देनजर बालू भरी बोरियां रखी गई हैं।
इनसेट
सुबह ही लुधियाना से दीपक आया था घर
मृतक दीपक लुधियाना में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह ही लुधियाना से घर आए थे। किसी काम के सिलसिले में बाइक से परशदेपुर कस्बे आ रहे थे। उनकी शादी हो गई थी, लेकिन बाद में पत्नी से अनबन हो गई। बेटे की मौत से मां सिताऊ देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कहती हैं कि उनका लाडला इस दुनिया से चला गया। ठेकेदार की लापरवाही से घटना हुई है। मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें