फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक युवक की मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां क्षेत्र के कुशलखेड़ा गांव में युवक की मौत के बाद गमगीन परिवारी
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कुशल खेड़ा मजरे थुलेडीं गांव निवासी लव कुश ( 26) शुक्रवार दोपहर को गांव की शांति देवी के धान के खेतों की रोपाई के लिए बेड़न लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत जा रहे थे। उनके साथ शांति देवी भी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठी थीं। रास्ते में गांव से बाहर रास्ता खराब होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे लव कुश की ट्रैक्टर की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आसपास मौजूद अन्य किसानों ने शांति देवी को किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। दोनों के परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां पर डॉ. प्रभात मिश्रा ने लव कुश को मृत घोषित कर दिया और शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
लवकुश की मौत से मां तारावती भाई कृष्णा, अंकुर अंकुश का रो-रो कर बुरा हाल है। लवकुश ने हाल ही में इंटर पास किया था और स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्हें एडमिशन कराना था। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिकायतों के बाद भी चकमार्ग की नहीं हुई मरम्मत
कुशल खेड़ा गांव में जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर कच्चे चकमार्ग की मरम्मत कराए जाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत को दरकिनार कर दिया गया। इसका नतीजा यह रहा की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लवकुश की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण रोहित, सुरेश, ज्ञान, मायाराम ने बताया कि यह मार्ग बीते कई वर्षों से बदहाली का शिकार है। यह दो किमी लंबा मार्ग है। चकमार्ग ठीक कराने के लिए कई बार बछरावां ब्लॉक में शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, बीडीओ शिव बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें