फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक पलटने से युवक की मौत, साथी जख्मी

Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक के नीचे दबने से मवे​शियों की हुई मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। मिल्क पाउडर से लदा ट्रक रविवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। राहगीरों के शोरगुल पर लोगों ने ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्नाव के बारा सगवर इलाके के अलीपुर निवासी सुधीर कुमार (48) पुत्र सूर्य कुमार और कन्हैयालाल (42) पुत्र राम प्रसाद बाइक से गदागंज से होकर घर जा रहे थे। ट्रक ऊंचाहार की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरे पवारन गांव के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। इससे बाइक सवार सुधीर और कन्हैयालाल उसके नीचे दब गए।

आसपास के लोगों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुधीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी छोटू को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया। ट्रक की चपेट में आने से पूरे पवारन गांव के रामलखन गौड़ की एक गाय व बछड़े की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें