फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सई नदी में नहाने गया श्रमिक डूबा, मौत

Sun, 02 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। अहल गांव के निकट सई नदी में शनिवार को स्नान करने गया श्रमिक पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो गई। अहल गांव निवासी संदीप कुमार (35) सुबह गांव के पास निकली सई नदी में नहाने गए थे। पत्नी बिजमा ने बताया कि जब काफी देर तक पति लौटकर नहीं आए, तो खोजबीन की गई।
विज्ञापन

नदी के किनारे उनके कपड़े रखे मिले। ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो पानी में उनका शव पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति की मौत से पत्नी के साथ ही बेटे शिवांशू, आर्चित, अंशू, अंशुमान व पुत्री शिवांसी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तरफ से फिलहाल इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें