फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शूटिंग का झांसा देकर महिला से ठगे पांच लाख

Sun, 28 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से एक युवक ने फिल्म की शूटिंग के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपी युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गाजीपुर जनपद के मनेहरी खास गांव का युवक उनकी बहन की बेटी के साथ घर आया था। युवक ने खुद को फिल्म डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर बताया। उसने कहा कि वह जल्द ही एक बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी में है। महिला ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक उसके घर रुका। इस दौरान उसने बड़े-बड़े सपने दिखाए।

कहा कि फिल्म रिलीज होते ही करोड़ों रुपये की कमाई होगी। शूटिंग और प्रोडक्शन के खर्च का हवाला देकर उसने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया। महिला का आरोप है कि उसे पांच लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद वह चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। काफी तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी से रुपये वापस दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें