डलमऊ। कानपुर से रायबरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आकर महिला जख्मी हो गई। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मौत हो गई।
रेलवे स्टेशन डलमऊ के निकट बुधवार रात कानपुर से जा रही ऊंचाहार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में पूरे बनियानी मजरे अल्हौरा गांव निवासी सर्वेश कुमारी (40) आ गईं। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर पुलिस व परिजन महिला को चारपाई पर लिटाकर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सर्वेश कुमारी मानसिक रूप से कमजोर थीं।