फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री गंभीर घायल

Tue, 06 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बछरावा थाना क्षेत्र के रैन गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बछरावां। चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास पर रैन गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें पिता-पुत्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रायबरेली शहर के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी आलोक सिंह (46) अपनी 15 वर्षीय बेटी ईशा सिंह और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ सोमवार शाम को पश्चिम गांव की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। बाईपास पर रैन गांव के पास चुरुवा से पश्चिम गांव की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली बाईपास किनारे खंती में पलट गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल कार चालक आलोक सिंह व उनकी बेटी ईशा को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल आलोक और ईशा को निजी अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। आलोक व ईशा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें