फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कक्षा में निकला सांप, सहम गए बच्चे

Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर की कक्षा तीन में निकला सांप। संवाद
विज्ञापन
शिवगढ़। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में मंगलवार सुबह कक्षा तीन के कक्ष में सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। घटना के बाद बच्चे सहम गए। प्रधानाध्यापक ने सफाईकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे रसोइया संतोष ने जैसे ही कक्षा तीन का दरवाजा खोला, अंदर सांप देखकर शोर मचा दिया। सांप निकलने की खबर फैलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक हरिमेश सिंह, प्रीति और ग्रामीण अंजनी सहित कई लोग पहुंच गए। सभी ने मिलकर डंडे की मदद से सांप को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों और स्टाफ ने राहत की सांस ली। हालांकि बच्चे पूरे दिन डरे-सहमे रहे।
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद विद्यालय के सभी 102 बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में सफाईकर्मी कभी नहीं आता है। इसी कारण स्कूल परिसर में घास और गंदगी फैली रहती है। उन्होंने बताया कि आए दिन विद्यालय में सांप और बिच्छू निकलने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें