फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सामान हुए राख

Thu, 29 Jan 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में आग लगने के बाद धू-धूकर जलती दुकानें। - फोटो : अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित सरेनी रोड पर बुधवार रात आग लगने से दो काॅस्मेटिक और एक कपड़े की दुकानों के अंदर रखा करीब 18 रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह धुआं और लपटें देख आसपास के लोगों को जानकारी हुई। जब तक ग्रामीण और दमकल कर्मी आग बुझाते, तब तक अंदर रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी कमलेश कुमारी और उनके पति छोटेलाल की अगल-बगल कॉस्मेटिक की दुकानें थीं। दोनों दुकानें टीनशेड में थीं। किसी कारण से दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं तो जानकारी हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जल चुका था। छोटेलाल ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कही। आग की चपेट में बगल में कपड़े की दुकान भी आ गई। यह दुकान बेचू का पुरवा गांव निवासी संदीप की थी। संदीप ने बताया कि दुकान में करीब दस लाख रुपये का माल था। वह कर्ज लेकर ऊनी कपड़े भरे थे। सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों ने रंजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें