फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक करोड़ 94 लाख से बनेगी वृहद गोशाला

Sun, 07 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के बछैयापुर गांव में 1.94 करोड़ की लागत से पशुपालन विभाग गोशाला बनवाकर एक हजार पशुओं को संरक्षित करेगा। शनिवार को विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इसकी आधारशिला रखी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि किसान बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। भाजपा सरकार इस समस्या को समाप्त करने के लिए संकल्पित है। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में कई गोशालाएं बनी हैं और कुछ बनवाई जा रही हैं। इससे रोहनिया व ऊंचाहार के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप यादव, बीडीओ सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, आशीष तिवारी, सोनू त्रिवेदी व इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें