फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कब्जे के विवाद में व्यापारियों व नायब तहसीलदार में हुई नोकझोंक

Tue, 03 Feb 2026 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में हरचंदपुर थाना में ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर कस्बे में गंगेश्वर मंदिर के प्रांगण गेट के पास गुमटियां रखकर कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को मामले के संबंध में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों और शुभ अवसरों पर व्यवधान न हो। इस बात पर नायब तहसीलदार और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने कहा कि मामला न्यायालय में है और कोर्ट का आदेश ही सर्वोपरि होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को जब व्यापारी मामले के संबंध में थाने पहुंचे तो वहां का माहौल गर्म हो गया। जब व्यापारियों ने कहा कि यदि अवैध गुमटियों को नहीं हटाया गया तो वे महाशिवरात्रि नहीं मनाएंगे, तो नायब तहसीलदार ने कहा कि महाशिवरात्रि मत मनाओ। इस पर व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रशासन पर न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब न्याय नहीं मिलेगा तो वे पर्व कैसे मनाएं।
मामले में नायब तहसीलदार ने पुलिस को आदेश दिया है कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक प्रांगण में लगी गुमटियां नहीं खुलेंगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, आशीष अवस्थी, योगेश घिल्डियाल, अशोक त्रिपाठी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें