फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फूफा के घर आई बच्ची की कुएं में डूबने से मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दरियाव मजरे छतोह गांव ​स्थित कुंआ में गिरने से बच्ची की हुई मौत क
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। फूफा के घर मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आई पांच वर्षीय अनुष्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। हादसे से मुंडन कार्यक्रम की खुशियां गम में बदल गई। प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर गांव निवासी रमेश पाल की पुत्री अनुष्का पाल (5) अपनी मां सुनीता और चाचा राकेश के साथ नसीराबाद के पूरे दरियाव मजरे छतोह निवासी फूफा संदीप पाल के घर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को आई थी। देर शाम अचानक अनुष्का लापता हो गई।
विज्ञापन

मुंडन कार्यक्रम होने की वजह से मां समेत अन्य परिजनों को भी अनुष्का का ख्याल नहीं आया। रात 8:30 बजे अनुष्का नहीं दिखी तो परिजनों के होश फाख्ता हो गए। खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान रात 9.30 बजे घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में ग्रामीणों ने जब टॉर्च जलाकर देखा गया तो अनुष्का कुएं के नीचे पड़ी थी। आनन-फानन में बच्ची को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिस घर में बच्चों की किलकारियों और उत्सव का माहौल था, वहां अब सन्नाटा और चीख-पुकार मची है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। नसीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गई। कुएं से नीचे गिर गई और उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें