फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क पार कर रही युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद हंगामा करते लोग।  -स्रोत : वीडि
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया क्षेत्र में सारस मोटल चौराहा पर बृहस्पतिवार रात बाजार जाने के लिए सड़क पार कर रही युवती को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती के चाचा व मामा ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे मलिकमऊ निवासी आराधना (18) बाजार से सब्जी खरीदारी के लिए सारस मोटल चौराहा के पास सड़क पार कर रही थीं। साथ में उनके मामा वीर बहादुर सिंह और चाचा सतेंद्र प्रताप सिंह भी थे। उसी बीच लखनऊ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आराधना को टक्कर मार दी। इससे आराधना ट्रक के नीचे आ गईं, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे से सड़क पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसको आग लगाने के लिए डीजल टैंक को ईंट से तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह और कोतवाल राजेश सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के समझाने के बाद सड़क से जाम हटा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सदर अमित सिंह ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवती के भाई गौरव कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें