फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पैनल में खराबी से चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 24 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में तकनीकी खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। सुबह नौ बजे आई इस खराबी से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बिजली गुल होने के कारण लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे फाॅल्ट को ठीक किया जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


स्थानीय उपभोक्ताओं जयकरन, मनोहर, शंभू दयाल और प्रदीप कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर कर्मचारियों की कमी के कारण छोटी-छोटी कमियों को ठीक करने में भी काफी समय लग जाता है। आए दिन होने वाली इस समस्या को लेकर कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता चंद्रेश कुमार ने बताया कि इनकमिंग पैनल में खराबी आने से समस्या हुई थी, जिसे दोपहर में दुरुस्त कर दिया गया है।

विद्युत शिविर 17 शिकायतें निपटी
रायबरेली। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित शिविर में 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जेई चंद्रेश पटेल ने बताया कि इस दौरान 10 उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल संशोधित किए गए और सात खराब मीटर बदले गए। वहीं, बकाया बिल जमा न करने पर नौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें