फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसी की आउटडोर यूनिट में उतरे करंट से बालक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
छात्र अनमोल।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। गोविंदपुर वलौली गांव में बुधवार देर शाम को 10 वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता का इकलौता बेटा अनमोल घर की छत पर लगे एसी के आउटडोर यूनिट को देखने गया था। परिवारीजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे घर में पूजा हो रही थी। इसी बीच कमरा ठंडा न होने पर अनमोल अपने एक साथी के साथ यूनिट चेक करने छत पर गया। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और यूनिट में चिपक गया। साथी बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अनमोल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनमोल कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। हादसे के बाद मां रन्नो, पिता श्रवण, हरीश गुप्ता व सतीश गुप्ता सहित अन्य परिवारीजन सदमे में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें