खीरों में घर के भीतर से बरामद किया गया पटाखा का भंडारण।
खीरों। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को कस्बे में घर से पटाखों का जखीरा बरामद किया है। यह पटाखा अवैध तरीके से घर में रखा गया था। मकान मालिक भाग गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बीती रात पुलिस ने सूचना के आधार पर पुरानी बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाके में अनुराग सोनी के घर पर दबिश दी। इस दौरान 105 किलोग्राम देशी अनार, 1050 पीस मटका अनार सहित 28 प्रकार के पटाखे का भंडारण बरामद किया गया। सभी पटाखे बोरी में भरे थे। इतनी भारी मात्र में पटाखे कहां से लाए गए, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
बताया जा रहा है कि पटाखा अवैध है और कहीं से खरीदकर लाया गया है। दिवाली पर इन पटाखों की बिक्री होनी थी। इन पटाखों की कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास बतायी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अनुराग सोनी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद