फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खेलते-खेलते तालाब में गिरा बालक, मौत

Mon, 08 Dec 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम खेलते-खेलते मासूम तालाब में गिर गया। खोजबीन पर ग्रामीणों को तालाब में शव मिला। मासूम की मौत से घर वालाें में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन


पूरे सरदार मजरे अमावां गांव निवासी सुधीर का चार वर्षीय बेटा रियांश दरवाजे पर खेल रहा था। दरवाजे पर बैठी मां किसी काम से कमरे में चली गई। रियांश खेलते-खेलते घर के निकट तालाब के पास चला गया। मां जब वापस आई, तो रियांश नहीं दिखा। इस पर आसपास के घरों में खोजबीन की गई लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।

लोगों ने किसी अनहोनी के कारण घर के पीछे स्थित तालाब में खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव मिला। मासूम से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

वनरोज से टकराकर युवक की मौत
राही। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात वनरोज से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मुलिहामऊ गांव निवासी रामबरन मौर्य (25) किसी काम से भुएमऊ जा रहे थे। रुस्तमपुर के निकट मुर्गी फार्म हाउस के पास वनरोज से टकराकर कर युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ राकेश चंद आनंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें