फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के गांव दुलारेपुर मजरे धुराई में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी फूलदुलारी पत्नी दयाराम लोधी ने आरोप लगाया कि उसका लड़का राम सजीवन शनिवार की देर शाम मवेशी लेकर घर आ रहा था। पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही राम खेलावन, राजू, गोकुल, अनारकली, जनाका गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर सभी लोगों ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से अनारकली ने आरोप लगाया है की पुरानी रंजिश के चलते नशे में शंकर, धनी, फूलदुलारी, कल्लू ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें