फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के बचाव में उतरा स्कूल प्रबंधन

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात के बीमार छात्र को फील्ड में दौड़ने के मामले में स्कूल प्रबंधन शिक्षिका के बचाव में उतर आया है। प्रधानाचार्य ने शिक्षिका को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि पीड़ित ने डीएम से शिकायत करके शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में चार दिन पहले शिक्षिका ने कक्षा सात के बीमार छात्र आदर्श तिवारी को सजा दी थी। वाश बेसिन का पाइप टूटने से नाराज छात्रा ने बीमार छात्र को स्कूल की फील्ड में दौड़ाया था, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्र के पिता रविशंकर ने डीएम से मामले की जांच कराकर शिक्षिका के निलंबन व अन्य कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को क्लीनचिट दे दी है। प्रधानाचार्य जीमोन जोसेफ का कहना है कि मामला निपटा लिया गया है। अब किसी को शिकायत नहीं है। शिक्षिका ने कोई लापरवाही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें