फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत में 472 मामले निपटे

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को दीवानी कचहरी परिसर में जिला जज संजय हरकौली की अध्यक्षता में मेगा लोक अदालत लगाई गई। इसमें फौजदारी से जुड़े 311 मुकदमों सहित कुल 472 मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

लोक अदालत में एडीजे अजय कृष्ण ने सिविल के दो व मोटर दुर्घटना प्रतिकर का एक मामला निपटाया। सीजेएम दिनेश कुमार मिश्रा ने फौजदारी के 35, एसीजेएम प्रणविजय सिंह ने 33, एसपी सिंह ने 30, अनुराग कुरील ने 17, गोपाल तिवारी ने 20 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन सर्वेश कुमार पांडेय ने उत्तराधिकार के छह और अपर सिविल जज कृष्ण कुमार ने दो मामले निपटाए। सिविल जज जूनियर डिवीजन पूनम त्रिवेदी ने सिविल का एक व शुभी गुप्ता ने तीन मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार दुबे एवं वीरेंद्र सिंह ने फौजदारी के दो-दो मामले निस्तारित किए। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धरमवीर सिंह ने तीन व नवनीत सिंह ने दो मामले निस्तारित किए। इसके अलावा स्टांप, राजस्व, चकबंदी से जुड़े कई मामलों का भी निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें