फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल होकर फेंके हथगोले

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। सलेथू गांव में गुरुवार की रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। दरवाजे पर सोई एक महिला और उसके रिश्तेदार को बंधक बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर दौड़ाया तो पथराव करते हुए बदमाश भाग निकले। यही नहीं, हथगोले भी फेंके, लेकिन किसी को चोटें नहीं आई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

सलेथू गांव के बछरावां रोड पर महिला अजमेरुल समेत अन्य कई लोगों के मकान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब छह बदमाशों ने गांव में हमला कर दिया। बदमाश सबसे पहले महिला के घर पहुंचे। दरवाजे पर सो रहे उसके रिश्तेदार को चारपाई से बांधने का प्रयास किया। इतने में महिला जाग गई तो शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ने बदमाशों को खदेड़ लिया।
बबलू मियां, जमीन व इसरार हुसैन आदि का कहना है कि बदमाशों का पीछा करने पर उन्होंने ईंट और पत्थर चलाए। इसके बाद भी ग्रामीणों ने पीछा करना नहीं बंद किया तो हथगोले फेंकने शुरू कर दिए। एक के बाद एक दो हथगोले फेंके। इनमें से एक ही फटा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक वह भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथगोला भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें