फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट को लेकर हंगामा

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस में गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्री आपस में भिड़ गए। यात्रियों के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें बिहार प्रांत के रहने वाले एक यात्री को गंभीर चोटें आई। ट्रेन के रायबरेली पहुंचने पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मध्य रात्रि के बाद हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में जबरदस्त शोरगुल और हंगामा हो रहा था। इतने में एक यात्री ट्रेन से उतरा और जीआरपी थाने पहुंच गया। उसे गंभीर चोटें आई थी। बिहार प्रांत के रहने वाले ट्रेन के घायल यात्री संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियों में विवाद हो गया। इसमें कई यात्री आपस में भिड़ गए। जोरदार हंगामा और गाली-गलौज हुआ।
जीआरपी थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें एक यात्री को चोटें आई। सूचना मिलते ही घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। यात्री की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें