फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़े पांच घायल

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सिरसिरा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को पूर्व प्रधान और प्रधान समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों के समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें वर्तमान प्रधान के पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिरसिरा गांव के प्रधान रामशंकर सिंह और पूर्व प्रधान वीरेंद्र बहादुर सिंह दोनों ही ग्रामसभा के पुरवा पूरे राठौर में रहते हैं। दोनों के बीच जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इसी को लेकर गुरुवार सुबह दोनों में टकराव हो गया। दोनों के ही समर्थक लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पडे़। मारपीट में पूर्व प्रधान पक्ष से शैलेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, बृजेंद्र सिंह घायल हुए। वहीं मौजूदा प्रधान के पक्ष से उसका बेटा सुधीर और एक अन्य सत्येंद्र कुमार घायल हुआ। झगड़े के दौरान एक बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पूर्व प्रधान की ओर से धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रधान रामशंकर, पंकज सिंह, कप्तान सिंह, अतुल सिंह, सत्येंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मौजूदा प्रधान की तरफ से सत्येंद्र कुमार सिंह ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, अकबाल बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवप्रकाश सिंह, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, विक्रम सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें