फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिली युवती की लाश

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बाग में एक पेड़ के नीचे पाया गया। उधर पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना पर एसपी एन. कोलांची भी गांव पहुंचे और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

पूरे लंबरदार मजरे कोड़रस बुजुर्ग की रहने वाली नीतू (20) बुधवार रात बगैर घर वालों को बताए कहीं चली गई। सुबह घर से कुछ दूरी पर बाग में उसका शव पड़ा मिला। उधर से गुजरे युवती के चचेरे भाई महेश ने उसका शव देखा तो लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवारीजन इसके खिलाफ थे। मंगलवार रात भी इसी बात को लेकर घरवालों ने उसे डांटा था। इससे खफा हो उसने फांसी लगा ली। पिता नन्हेलाल ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बेटी की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। एसओ बकरीदन का कहना है कि युवती का गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवारीजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आए दिन इसे लेकर घर में झगड़ा होता था। घर वालों के विरोध से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। एसओ ने बताया कि पिता ने प्रेमी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें