फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व घरों से पांच लाख का माल उड़ाया

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन-तिलोई (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक सराफा दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। दुकान के पीछे खेत में तिजोरी मिली। उधर, अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से दो लाख रुपये सामान चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सलोन के बसंतगंज निवासी सूरजदीन और उसका बेटा पिंटू गांव के बाहर इंदिरा नगर बाजार में सराफा की दुकान चलाता है। सोमवार को दोनों दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर रखी तिजोरी को खेत में उठा ले गए। तिजोरी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे ढाई किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के जेवर समेत पांच हजार रुपये की नगदी उठा ले गए। ग्रामीण जब सुबह खेत की तरफ गए तो तिजोरी देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी सूरजदीन को दी। कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि पिंटू की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के फूला गांव निवासी लल्लन सिंह और रज्जन पासी के घर में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। एसओ विद्यासागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें